हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौत उत्पात. रांगालिया के मुखिया टोला की घटना

Published at :29 Jan 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौत उत्पात. रांगालिया के मुखिया टोला की घटना

विगत कुछ सालों से हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है. जहां अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है वहीं लाखों रुपये के फसल भी नष्ट हो चुका है. सरसो के खेत में काम रहे अरुण को अचानक झुंड ने घेरा पहले पटका फिर उसे पैरों से कुचला बेहासी की हालत में अस्पताल […]

विज्ञापन

विगत कुछ सालों से हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है. जहां अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है वहीं लाखों रुपये के फसल भी नष्ट हो चुका है.

सरसो के खेत में काम रहे अरुण को अचानक झुंड ने घेरा
पहले पटका फिर उसे पैरों से कुचला
बेहासी की हालत में अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ा
रानीश्वर : रांगालिया गांव के मुखिया टोला के 70 वर्षीय एक वृद्ध को जंगली हाथियों ने कुचल कर मार डाला. शनिवार की सुबह रांगालिया गांव के 70 वर्षीय अरुण कुमार मंडल अपने सरसों खेत की ओर गये थे़ उसी समय दक्षिणजोल डंगाल की ओर से तीन जंगली हाथियों का झुंड सरसों के खेत में आ धमका़ हाथियों के खेतों तक पहुंचने की भनक गांव के अन्य लोगों को मिल गयी थी. ग्रामीणों ने अरुण को सचेत करते हुए वहां से भागने को कहा़ पर वृद्ध अरुण मौके से भाग नहीं सके और हाथियों ने उन्हें घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने उन्हें अपनी सूंड़ से उठाकर सरसों के खेत में ही पटक दिया़ बाद में पैरों से कुचल दिया़
बेहोशी की हालत में परिजन इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी़ स्व मंडल की कोई संतान नहीं है़ पत्नी माधुरी का मृत्यु की खबर सुनकर रो रो कर बुरा हाल है़ जंगली हाथियों की झुंड बड़ानदी जलाशय के पास जंगल में डेरा डाले हुए है़ आसपास के ग्रामीणों ने हाथियों को घेर कर रखा है़ ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है़ हाथी की खबर सुनते ही ग्रामीणों तथा आसपास के गांवों के लोगों में दहशत है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola