मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2014 4:51 AM
दुमका : दुमका के गांधी मैदान के पास सोमवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आकर विजय कुमार दास की हुई दर्दनाक मौत से आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने की वजह से वाहनों का परिचालन ठप हो गया. सड़क […]
दुमका : दुमका के गांधी मैदान के पास सोमवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आकर विजय कुमार दास की हुई दर्दनाक मौत से आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने की वजह से वाहनों का परिचालन ठप हो गया.
सड़क जाम की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी एवं पुलिस इंस्पेक्टर इकुड डुंगडुंग दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने मृतक की पत्नी रेखा देवी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी, जबकि इंदिरा आवास व जीवन-यापन के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया. तब जाकर रोड जाम हटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










