ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2014 6:18 AM
गांधी मैदान के समीप हुई घटना दुमका : गांधी मैदान के समीप तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने मोड़ पर एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया. ट्रक का पहिया युवक के शरीर पर चढ़ जाने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गये और अंग-अंग सड़क पर बिखर गया. घटना शाम सवा पांच […]
गांधी मैदान के समीप हुई घटना
दुमका : गांधी मैदान के समीप तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने मोड़ पर एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया. ट्रक का पहिया युवक के शरीर पर चढ़ जाने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गये और अंग-अंग सड़क पर बिखर गया.
घटना शाम सवा पांच बजे की है. युवक की साइकिल के भी परखच्चे उड़ गये थे. घटना के बाद उक्त ट्रक का चालक भागने में कामयाब रहा. जबकि ट्रकके खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ट्रक भी जब्त कर नगर थाना लाया गया है.
नोनीहथवारी का था युवक
मृत युवक की शिनाख्त देर रात विजय कुमार दास के रूप में की गयी है. विजय कुमार दास नोनीहथवारी का रहने वाला था और साईकिल से अपने घर लौट रहा था. वह विवाहित था. परिजनों ने पहुंचकर लाश की शिनाख्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










