स्वास्थ्य उपकेंद्र बना खलिहान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2014 6:18 AM

विज्ञापन

भवन पर गांव वालों का अवैध कब्जा दुमका : जिला मुख्यालय से महज चार किमी की दूरी पर अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र दिग्घी की स्थिति बदहाल है. उप स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद लोगों को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल जाना पड़ता है. बताते चले कि उपस्वास्थ्य केंद्र के सरकारी भवन पर गांव वालों […]

विज्ञापन

भवन पर गांव वालों का अवैध कब्जा

दुमका : जिला मुख्यालय से महज चार किमी की दूरी पर अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र दिग्घी की स्थिति बदहाल है. उप स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद लोगों को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल जाना पड़ता है. बताते चले कि उपस्वास्थ्य केंद्र के सरकारी भवन पर गांव वालों का कब्जा है. भवन पूरी तरह खलिहान में तब्दील हो गया है.

खेत से काट कर लाये गये धान को विभिन्न कमरों में रखा गया है. कमरे व बरामदा खजूर के पत्तों से भरा पड़ा है. चार कमरे वाले इस भवन के अंदर पौधे उग आये हैं. भवन की खिड़की-दरवाजे और चौखट भी उखाड़ लिए गये हैं. कुछ खिड़कियों में लोहे के रॉड लगे हैं, उसे भी ले जाने की तैयारी असामाजिक तत्व कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola