सही सोच से होगा देश का विकास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2014 5:44 AM

विज्ञापन

दुमका : गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप राजधानी दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भवन निर्माण, सहकारिता एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की गयी थी. अपने संबोधन में श्री अंसारी ने वीर सपूतों […]

विज्ञापन

दुमका : गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप राजधानी दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भवन निर्माण, सहकारिता एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की गयी थी.

अपने संबोधन में श्री अंसारी ने वीर सपूतों को याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने विज्ञान, चिकित्सा, तकनीक, आइटी, अंतरिक्ष, कृषि सहित खेल आदि कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. इस विकास में झारखंड ने भी अहम भूमिका निभायी है.

लेकिन, हमें कई और काम करने हैं और नयी बुलंदियों को छूना है. उन्होंने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलकर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त शासन तथा स्वच्छ, पारदर्शी, उत्तरदायित्व पूर्ण प्रशासन प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है. कभी भी हिंसा ने किसी समस्या को नहीं सुलझाया है.

राज्य के विकास के लिए हमें बहुत काम करने होंगे. विकास और आवाम के कल्याण की योजनाओं को तेजी से लागू करने की कोशिश करनी होगी. ताकि विकसित राज्यों की कतार में झारखंड पहले पायदान पर हो. उन्होंने उप राजधानीवासियों से राज्य के विकास के लिए सही दिश में, सही सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ योजना गांवों के सर्वागीण विकास में अहम भूमिका निभायेगी, जिसमें अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक पंचायत को 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करायी जायेगी. बालिकाओं की शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए शैक्षणिक दृष्टिकोण से पिछड़े प्रखंडों में बालिकाओं के लिए छात्रवास निर्माण कराये जायेंगे.राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को सुदृढ़ भी किया जा रहा है. विधि विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं आइआइएम भी स्थापित कराने के लिए सरकार वचनबद्ध है. मंत्री श्री अंसारी ने कहा कि सरकार ‘अल्पसंख्यकों की शिक्षा’ पर भी विशेष ध्यान दे रही है.

अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों एवं मदरसों को अनुदान दिया गया है. मदरसों की स्वीकृति में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर कर अनुदान का मार्ग प्रशस्त किया गया है. उन्होंने कहा कि पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति की नियमावली को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.

दुमका में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी शीघ्र होगी. राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 400 की जगह 600 रुपये मासिक पेंशन दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि विद्युत की समस्या का निदान काफी हद तक हो चुका है. संताल परगना में कुल सात नये 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र बनाये जा रहे हैं. वर्ष 2014-15 में 11 नये विद्युत शक्ति उप केंद्र बनाने का प्रस्ताव है.

दुमका में नया सुपर ग्रीड 220/132 केवी का बनाने का कार्य पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सौंपा जा चुका है.उन्होंने रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में राज्य प्रथम स्थान पर है.इसे और आगे बढ़ाने के लिए गोड्डा जिले में मेगा हैंडलूम कलस्टर की योजना स्वीकृत की गई है. इसमें 25000 लूम लगेंगे, जिससे एक लाख लोग लाभान्वित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola