सुंदरडीह पुल का नहीं बना पहुंच पथ, यातायात बाधित

Published at :27 Apr 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
सुंदरडीह पुल का नहीं बना पहुंच पथ, यातायात बाधित

रानीश्वर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सुंदरडीह स्कूल टोला से प्रधान टोला के बीच बने पुल का अब तक पहुंच पथ नहीं बन पाया है. जिससे इस रास्ते यातायात सेवा बाधित हो गई है़ रानीश्वर प्रखंड के तरणी से सुंदरडीह गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब चार साल पहले पक्की […]

विज्ञापन

रानीश्वर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सुंदरडीह स्कूल टोला से प्रधान टोला के बीच बने पुल का अब तक पहुंच पथ नहीं बन पाया है. जिससे इस रास्ते यातायात सेवा बाधित हो गई है़ रानीश्वर प्रखंड के तरणी से सुंदरडीह गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब चार साल पहले पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था़ सड़क का निर्माण सुंदरडीह स्कूल टोला तक किया गया है़ स्कूल टोले के बाद प्रधान टोले में भी सड़क का निर्माण किया गया है़

स्कूल टोला व प्रधान टोला के बीच जोरिया में पुल का निर्माण कराया गया है और पुल के दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर तक पहुंच पथ का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है़ जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है़ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों टोले के बीच पुल का निर्माण कराने में संवेदक ने काफी देर लगा दी है. इस पुल के पहुंच पथ का निर्माण कर दिये जाने से सुंदरडीह गांव के अलावा मसलिया प्रखंड के कई गांवों के लोगों के लिए यातायात सेवा सुलभ हो जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola