लुंगी एनगिडी के लिए ग्रीन कॉरिडोर: दिल्ली पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

लुंगी एनगिडी को सिर में गंभीर चोट, फोटो पीटीआई
Lungi Ngidi Head Injury: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को सिर में गंभीर चोट लगी. उन्हें एंबुलेंस के सहारे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Lungi Ngidi Head Injury: एनगिडी को अस्पताल पहुंचाने में दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाई. केवल 11 मिनट में अरुण जेटली स्टेडियम से BLK-Max सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया. एनगिडी के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया.
एनगिडी के लिए कैसे तैयार किया गया ग्रीन कॉरिडोर
ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने पर ट्रैफिक DCP ने बताया- दिल्ली और पंजाब के बीच IPL मैच के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जब लुंगी एनगिडी को मैदान पर सिर में गंभीर चोट लग गई. मैच आयोजकों से संपर्क करने पर पता चला कि घायल खिलाड़ी को तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत थी और उसे राजेंद्र नगर स्थित BLK-Max सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ़्ट करने की जरूरत थी. तेजी से कार्रवाई करते हुए, ACP ट्रैफिक/सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, संजय सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के साथ तालमेल बिठाया और एम्बुलेंस के बिना किसी रुकावट के आने-जाने को सुनिश्चित करने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया. एम्बुलेंस ने ट्रैफिक के सबसे ज्यादा समय (पीक-ऑवर) के बावजूद, सिर्फ 11 मिनट में हॉस्पिटल पहुंचकर एक शानदार काम किया और समय पर मेडिकल देखभाल सुनिश्चित की.
कैच लेने के दौरान एनगिडी का सिर जमीन से टकराया, मैदान पर बुलाना पड़ा एंबुलेंस
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को चोट लगने के बाद एंबुलेंस की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या के शॉट पर मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गए. इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया.
गिरते ही एनगिडी ने पकड़ लिया अपना सिर, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा
मैदान पर गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और कुछ समय तक जमीन पर ही स्थिर रहे. वह कुछ मिनट तक मैदान पर लेटे रहे, जिसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए नेक ब्रेस लगाया गया. कुछ समय बाद मैदान पर एंबुलेंस भी बुलानी पड़ी और चिकित्साकर्मी उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले गए. इस दौरान कैपिटल्स के खिलाड़ी चिंतित नजर आए और मैदान में सन्नाटा पसर गया.
ये भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट, Virat Kohli टॉप पर
DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










