DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे

पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ने के बाद केएल राहुल.
DC vs PBKS मुकाबले में KL Rahul ने 47 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर सबको चौंका दिया. इस पारी के साथ उन्होंने Sanju Samson को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब उनके नाम आईपीएल में 6 शतक हो गए हैं.
DC vs PBKS: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक यादगार शतक जड़ दिया है. मैदान पर उतरते ही केएल राहुल ने अपने इरादे साफ कर दिए थे. उन्होंने पंजाब किंग्स के हर गेंदबाज को जमकर धोया. राहुल ने महज 47 गेंद पर 102 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. 12 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का राहुल ने भरपूर फायदा उठाया. पारी के तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर शशांक सिंह ने डीप स्क्वायर लेग पर राहुल का कैच छोड़ा और चौका भी जाने दिया.
आईपीएल में राहुल के नाम 6 शतक
इसके बाद राहुल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए, जिसमें 12 शानदार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. राहुल का स्ट्राइक रेट 210.20 का रहा, जो यह बताता है कि उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया हुआ था. यह राहुल का आईपीएल में छठा शतक है और उन्होंने संजू सैमसन के पांच शतकों को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में वह क्रिस गेल के साथ शामिल हो गए, जिनमें नाम आईपीएल में छह शतक हैं. राहुल के आगे विराट कोहली (8 शतक) और जोस बटलर (7 शतक) हैं.
सर्वाधिक आईपीएल शतक
8 – विराट कोहली
7 – जोस बटलर
6 – क्रिस गेल
6 – केएल राहुल
5 – संजू सैमसन
केएल राहुल को मिला नीतीश राणा का साथ
केएल राहुल को दूसरे छोर से नीतीश राणा का बेहतरीन साथ मिला.राणा ने भी पंजाब के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया और अर्धशतक जड़ते हुए राहुल के साथ 150 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की. इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने महज 15 ओवर में ही 189 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. पंजाब किंग्स के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए. अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी गेंदबाजों के बावजूद, दिल्ली के बल्लेबाज नहीं रुके.
ये भी पढ़ें…
RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में
RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




