DC vs PBKS: दोनों ओर से चौके-छक्के की बौछार, पंजाब ने 265 रन चेज कर जीता मैच

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :25 Apr 2026 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
DC vs PBKS

पंजाब किंग्स ने 265 रनो का टारगेट चेज कर दिल्ली कैपिटल्स को हराया

DC vs PBKS मुकाबले में चौके-छक्कों की बारिश के बीच Punjab Kings ने 265 रन का विशाल लक्ष्य चेज कर इतिहास रच दिया. यह मुकाबला IPL के सबसे हाई-स्कोरिंग मैचों में शामिल हो गया. केएल राहुल की 152 रनों की नाबाद पारी बेकार चली गई.

विज्ञापन

DC vs PBKS: आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने 265 रनों के टारगेट को चेज कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. यह मैच बल्लेबाजों के नाम रहा, जहां रनों की बरसात हुई. दर्शकों को चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 का स्कोर बनाया, जिसमें केएल राहुल ने 152 रनों का नाबाद पारी खेली. हालांकि पंजाब किंग्स ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया. प्रियांश आर्य और प्रभिसमरन की ओपनर जोड़ी ने पावर प्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

KL राहुल और नीतीश राणा की पारी बेकार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 152 रन बनाए. राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 16 चौके व 9 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 226.87 का रहा. उनका साथ नीतीश राणा ने दिया, जिन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इन दोनों की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. हालांकि पंजाब के सामने इतना बड़ा स्कोर भी काफी नहीं था. राहुल और राणा की बड़ी परियां बेकार चली गईं.

पंजाब की आक्रामक शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम शुरू से ही जीत के इरादे से मैदान में उतरी. प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. प्रभसिमरन ने केवल 26 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए. पंजाब का रन रेट शुरू से ही 14 के ऊपर रहा, जिसने दिल्ली के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया. पावर प्ले में पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 116 रन बना डाले, जो आईपीएल इतिहास में पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी

पंजाब को जीत तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा योगदान रहा. अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए. अय्यर ने आखिरी तक टिककर बल्लेबाजी की और मैच को हाथ से नहीं जाने दिया. शशांक सिंह ने भी अंत में उनका अच्छा साथ दिया और 19 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई. पंजाब ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है.

गेंदबाजों की हुई जमकर धुलाई

इस मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वे महंगे साबित हुए. बाकी गेंदबाज विकेट लेने के लिए जूझते नजर आए. पंजाब के गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट को 1-1 सफलता मिली, लेकिन उन्होंने भी काफी रन लुटाए. कुल मिलाकर यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा. सभी गेंदबाजों ने 11 के ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए. कुछ के इकॉनमी तो 20 के भी पार थे.

ये भी पढ़ें…

DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola