DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
Lungi Ngidi Injury

Lungi Ngidi के इलाज के लिए मैदान पर पहुंचा एंबुलेंस

DC vs PBKS मुकाबले में Lungi Ngidi को सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद मैदान पर कुछ देर के लिए खेल भी रोकना पड़ा.

विज्ञापन

DC vs PBKS: शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी को कैच लेने के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गई है. वह सिर पकड़कर लेट गए और तुरंत की मेडिकल स्टाफ की पूरी टीम स्ट्रेचर लेकर मैदान पर पहुंच गई. कुछ देर तक मैदान पर ही उनका इलाज किया गया, उसके बाद मैदान पर एबुलेंस को आते देखा गया. कई मिनटों तक खेल रुका रहा और फिर एंबुलेंस से लुंगी को मैदान से बाहर ले जाया गया. शायद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

तीसरे ओवर में चोटिल हुए लुंगी एनगिडी

DC कैंप में सबके चेहरे पर चिंता की लकीरें थी. ऐसा लगता है कि एनगिडी दुबारा मैदान पर नहीं आ पाएंगे. यह दिल्ली के लिए एक बड़ा सेटबैक है, क्योंकि टीम को 264 रनों के टोटल का बचाव करने के लिए एनगिडी की जरूरत पड़ने वाली है. लुंगी को चोट लगने की घटना तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हुआ, जब अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांस आर्य ने ऊंचा शॉट लगाया. लुंगी पीछे की ओर जाते हुए उस कैच को पकड़ने के प्रयास में पीठ के बल गिर गए और उन्हें सिर में गंभीर चोट लग गई.

स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

कमेंटेटरों ने ऑन एयर कहा कि वह अपने सिर के बल बुरी तरह गिरे हैं और अरुण जेटली स्टेडियम का आउटफील्ड पत्थर जैसा सख्त है. ऐसा लग रहा है कि वह डॉक्टर की बातों का जवाब दे रहे हैं, लेकिन यह स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है. डॉक्टर जब जांच की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, तो मैदान पर बहुत ही दुखद दृश्य दिखाई दिया. एक समय पूरा मैदान पूरी तरह से खामोश हो गया था. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनटों तक खेल रुका रहा. एनगिडी के कनकसन रिप्लेसमेंट के रूप में विप्रज निगम को मैदान पर बुलाया गया.

दिल्ली कैपिटल्स ने बना डाले 264 रन

इससे पहले, केएल राहुल और नीतीश राणा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत DC ने PBKS के खिलाफ 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. केएल राहुल की 67 गेंदों पर नाबाद 152 रनों की पारी और नीतीश राणा की 44 गेंदों पर तूफानी 91 रनों की पारी की बदौलत कैपिटल्स ने 2026 सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाया. राहुल और राणा ने मिलकर रिकॉर्ड 220 रनों की साझेदारी की, जो IPL इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. केएल राहुल के 152* और नितीश राणा के 91 रनों की बदौलत DC ने IPL इतिहास में अपना सर्वोच्च टीम स्कोर बनाया.

ये भी पढ़ें…

RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में 

RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola