गोपीकांदर में नक्सली पोस्टरबाजी, दहशत

गोपीकांदर (दुमका) : गोपीकांदर के कुंडाहाड़ी में बीते दिन जेसीबी जलाये जाने और कई जगहों पर पोस्टरबाजी करने के बाद एक बार फिर नक्सलियों ने बीती रात दुर्गापुर में पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. रविवार की रात के करीब 10 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गापुर के बगल में रखी गुमटी तथा पास में […]
गोपीकांदर (दुमका) : गोपीकांदर के कुंडाहाड़ी में बीते दिन जेसीबी जलाये जाने और कई जगहों पर पोस्टरबाजी करने के बाद एक बार फिर नक्सलियों ने बीती रात दुर्गापुर में पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. रविवार की रात के करीब 10 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गापुर के बगल में रखी गुमटी तथा पास में एक पेड़ पर कई परचे चिपकाये हैं.
इसी जगह में नक्सली साहित्य भी छोड़ा गया है. परचे में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे गये हैं. छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करनेवाले गोपीकांदर के दरोगा को मार भगाने तथा कोयला कंपनी को इलाके से भगाने जैसी बातें कही गयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पोस्टर चिपकाने के लिए 8 से 10 की संख्या में नक्सली आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




