काठीकुंड : काठीकुंड में एक युवक ने शादी के बाद विदाई की रस्म में हो रही देरी से वह दुल्हन को छोड़कर वापस लौट गया. मामला प्रखंड के दुबाईडीह गांव का है. इसे लेकर लड़की एलिस टुडु ने काठीकुंड थाना में लड़के व उसके परिवार वालो के खिलाफ शिकायत की है. लड़की का आरोप है कि तीन वर्ष तक बिना शादी के दोनों दाम्पत्य जीवन निर्वाह कर रहे थे. लेकिन विदाई की रस्म में देरी होने पर दुल्हन को छोड़ कर वह खुद वापस लौट गया.
शिकारीपाडा प्रखंड के जगदीश सोरेन व काठीकुंड के दुबाईडीह गांव की एलिस टुडू पिछले तीन सालो से दाम्पत्य जीवन बीता रहे थे. इस दौरान एलिस को एक डेढ़ साल की बच्ची भी प्राप्त हुई है. शनिवार को आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार लड़का अपने परिवार वालो के साथ लड़की की विदाई कराने पहुंचा और जल्दी से लड़की की विदाई का दवाब बनाने लगा. लड़की के परिजनों ने अतिशीघ्र विदाई करने में असमर्थता जतायी.
तब लड़के वालाें ने अपनी मनमानी बरकरार रखी और जल्द रस्म पूरी ना होने पर वह लड़की को साथ लिए बगैर वापस लौट गया. लड़की ने काठीकुंड पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. इसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया है.