कांग्रेस ने देश को लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2014 4:51 AM
बासुकिनाथ : झारखंड विकास मोरचा जरमुंडी प्रखंड के कटहरा गांव मैदान में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष बाबुराम मुमरू की अध्यक्षता में पंचायत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में झाविमो के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव, देवघर के उपमेयर सह झाविमो केंद्रीय समिति सदस्य संजयानंद झा व गोड्डा लोकसभा प्रभारी विपिन देव मुख्य रूप से […]
बासुकिनाथ : झारखंड विकास मोरचा जरमुंडी प्रखंड के कटहरा गांव मैदान में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष बाबुराम मुमरू की अध्यक्षता में पंचायत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.
सम्मेलन में झाविमो के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव, देवघर के उपमेयर सह झाविमो केंद्रीय समिति सदस्य संजयानंद झा व गोड्डा लोकसभा प्रभारी विपिन देव मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रदीप यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता चुनाव के तैयारी में जुट जायें.
झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संदेश को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया. कहा राज्य में भय भूख व भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार बाबूलाल मरांडी ही दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










