रामगढ़ में जनता दरबार लगाने पर खुशी

दुमका : जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ में जनता दरबार लगाने से लोगों में खुशी का माहौल है. लोक जन शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में जनता दरबार लगाने को सराहनीय कदम बताया है और कल्याण मंत्री डाॅ लोइस मरांडी के प्रति आभार जताया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरधारी झा ने कहा कि गांवों में […]
दुमका : जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ में जनता दरबार लगाने से लोगों में खुशी का माहौल है. लोक जन शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में जनता दरबार लगाने को सराहनीय कदम बताया है और कल्याण मंत्री डाॅ लोइस मरांडी के प्रति आभार जताया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरधारी झा ने कहा कि गांवों में ऐसे आयोजन से वहां की समस्याओं से आसानी से अवगत हुआ जा सकता है. साथ ही वहां विकास कार्य और समस्याओं के निदान के लिए भी अच्छी पहल हो सकती है. श्री झा ने कहा कि मंत्री डाॅ मरांडी ने अपना समय देकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जो सराहनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




