हजारों पौधे हो गये बरबाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2014 10:54 AM
दुमका: मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत के हेमपुर पहाड़ में पौधरोपण के नाम पर वन विभाग द्वारा बड़ी अनियमितता किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हेमपुर पहाड़ में वित्तीय वर्ष 2012-13 में सामाजिक वानिकी प्रमंडल दुमका द्वारा भू संरक्षण सह वन रोपण की योजना के तहत इस पहाड़ में कुल 50 हेक्टेयर वन […]
दुमका: मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत के हेमपुर पहाड़ में पौधरोपण के नाम पर वन विभाग द्वारा बड़ी अनियमितता किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
हेमपुर पहाड़ में वित्तीय वर्ष 2012-13 में सामाजिक वानिकी प्रमंडल दुमका द्वारा भू संरक्षण सह वन रोपण की योजना के तहत इस पहाड़ में कुल 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र में पौधरोपण किया जाना था. इस 50 हेक्टेयर में कुल 83 हजार 300 पौधरोपण किये जाने का लक्ष्य था. पौधरोपण के लिए मजदूरों को प्रतिदिन दिहाड़ी मजदूरी के तौर पर 145 रुपये 54 पैसे प्रतिदिन मजदूरी का भुगतान होना था.
कोलारकोंदा पंचायत के इस पहाड़ के नीचे जो दृश्य दिखता है, वह इस भू संरक्षण सह वनरोपण की योजना में किये गये लूट-खसोट का परिचायक है. हजारों की संख्या में पौधे पिछले सात-आठ महीने से पड़े हुए हैं. इनमें से कई सूखकर मर गये, तो कई बिना लगे पॉली टयूब्स में ही झाड़ियों का रूप ले चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










