सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2014 6:58 AM
नाला : प्रखंड मुख्यालय से महज छह किमी दूर नाला आसनसोल मुख्य मार्ग पर लाधना गांव के समीप बुधवार देर रात को मोटरसाइकिल व साइकिल सवार में टक्कर हो गयी. इसमें बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नयापाड़ा निवासी पप्पू राउत (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. पप्पू मोटरसाइकिल जेएच 21 सी 4959 से पिकनिक […]
नाला : प्रखंड मुख्यालय से महज छह किमी दूर नाला आसनसोल मुख्य मार्ग पर लाधना गांव के समीप बुधवार देर रात को मोटरसाइकिल व साइकिल सवार में टक्कर हो गयी.
इसमें बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नयापाड़ा निवासी पप्पू राउत (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. पप्पू मोटरसाइकिल जेएच 21 सी 4959 से पिकनिक मनाकर रूनाकुड़ा घाट से नाला आ रहा था. उसने विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार जोगेश्वर मरांडी (45 वर्ष) को धक्का मार दिया.
चौकीदार द्वारा पुलिस के सहयोग से घायल पप्पू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला लाया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. इस संबंध में चौकीदार के बयान पर 01/14 कांड दर्ज हुआ. पुलिस ने युवक की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










