मिसाल पेश कर रही सालतोला की एएनएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2014 4:12 AM
रानीश्वर : सालतोला प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र एक आदर्श स्वास्थ्य उपकेंद्र बन गया है. कहने को यहां दो एएनएम पदस्थापित हैं. मीना कुमारी एवं मृदुला मुमरू. मृदुला मुमरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में प्रतिनियुक्त है. एएनएम मीना कुमारी के भरोसे स्वास्थ्य उपकेंद्र है. तमाम सुविधाओं की कमी के बावजूद यहां 24 घंटे प्रसव कराया जाता है. […]
रानीश्वर : सालतोला प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र एक आदर्श स्वास्थ्य उपकेंद्र बन गया है. कहने को यहां दो एएनएम पदस्थापित हैं. मीना कुमारी एवं मृदुला मुमरू. मृदुला मुमरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में प्रतिनियुक्त है. एएनएम मीना कुमारी के भरोसे स्वास्थ्य उपकेंद्र है.
तमाम सुविधाओं की कमी के बावजूद यहां 24 घंटे प्रसव कराया जाता है. मीना कुमारी ने बताया कि सालतोला स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन बना है. उसी भवन में रहकर 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए वह तत्पर रहती हैं. प्रसव के लिए रात में भी गर्भवती महिला के पहुंचने पर उसका प्रसव कराती हैं.
प्रसव के लिए उपकेंद्र में महज एक टेबुल है.बेड के बदले एक ही गद्दा है. एक साथ दो मरीज पहुंचने पर दूसरे को जमीन पर लिटाकर रखा जाता है. स्वास्थ्य केंद्र के लिए बेड व प्रसव के लिए एक टेबल उपलब्ध कराने की मांग प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की गयी है, पर अभी तक उन्हें बेड और टेबुल नहीं मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक पास के एक स्वास्थ्य का प्रसव टेबुल रानीश्वर बाजार के एक प्राइवेट चिकित्सक के चेंबर में उपयोग में लाया जा रहा है. सालतोला स्वास्थ्य उपकेंद्र में विपरीत परिस्थिति में भी मीना कुमारी समाज के लोगों के लिए अच्छा काम कर मिसाल कायम कर रही है.
उन्होंने बताया कि दवा व अन्य संसाधन मिले, तो लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवा वे उपलब्ध करा पायेंगी. उल्लेखनीय है कि सालतोला में अच्छी सेवा मिलने से रेशमा, पाकुड़िया, भिलाईतांड, पलसा, आसनबनी, धनबासा, कारीकादर आदि गांवों से मरीज पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










