नये साल की यादगार शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2014 4:12 AM
दुमका : साल का पहला दिन दुमकावासियों का पिकनिक स्पॉटों पर बीता. पिछले चार-पांच दिनों की तुलना में ठंड कम रहने, मौसम साफ रहने तथा धूप खिले रहने से जिले के सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट मसानजोर में भारी तादाद में लोग पहुंचे और जमकर मौज-मस्ती की. बिहार, पश्चिम बंगाल से भी बड़ी तादाद में लोग […]
दुमका : साल का पहला दिन दुमकावासियों का पिकनिक स्पॉटों पर बीता. पिछले चार-पांच दिनों की तुलना में ठंड कम रहने, मौसम साफ रहने तथा धूप खिले रहने से जिले के सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट मसानजोर में भारी तादाद में लोग पहुंचे और जमकर मौज-मस्ती की.
बिहार, पश्चिम बंगाल से भी बड़ी तादाद में लोग बड़ी बसें और चौपहिया वाहनों से समूह में पहुंचे. इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लगभग 40-45 हजार सैलानी यहां पहुंचे हुए थे. मसानजोर का चप्पा-चप्पा सैलानियों से भरा हुआ था.
मयुराक्षी नदी तट पर पिकनिक मनाने वाले लोगों के समूह और वाहनों के पार्किग की वजह से कईयों को तो सड़क के किनारे पिकनिक मनाते देखा गया. हालांकि डैम में पिछले साल की तुलना में इस साल जल स्तर अधिक रहने से पिकनिक के लिए लोगों को जगह तलाशने के लिए मशक्कत करनी पड़ी. पार्किग को लेकर भी दिक्कत हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










