ईश्वर से मिलाते हैं गुरु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2013 5:21 AM
महर्षि मेंही आश्रम में ध्यान साधना शिविर शुरू दुमका : संतमत ध्यानाभ्यास सह साधना शिविर मंगलवार से महर्षि मेंही आश्रम पुसारो में आरंभ हुआ. सात दिवसीय यह शिविर 31 दिसंबर तक चलेगा. आज पहले दिन ब्रह्मलीन सद्गुरू महर्षि मेंहीं परमहंस जी एवं महर्षि शाही स्वामी जी की वंदना के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत […]
महर्षि मेंही आश्रम में ध्यान साधना शिविर शुरू
दुमका : संतमत ध्यानाभ्यास सह साधना शिविर मंगलवार से महर्षि मेंही आश्रम पुसारो में आरंभ हुआ. सात दिवसीय यह शिविर 31 दिसंबर तक चलेगा. आज पहले दिन ब्रह्मलीन सद्गुरू महर्षि मेंहीं परमहंस जी एवं महर्षि शाही स्वामी जी की वंदना के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत की गयी.
सत्संग एवं गुरु की महिमा पर इस दौरान चर्चा की गयी. दुमका आश्रम के स्वामी अरण्यानंद भिक्षु ने सत्संगियों को संबोधित किया और गुरु के सानिध्य से जीवन में मिलने वाले आध्यात्मिक ज्ञान रूपी प्रकाश की महत्ता से अवगत कराया. कहा कि ईश्वर सबसे दूर हैं और सबके नजदीक भी हैं. सर्वव्यापक होने के कारण नजदीक हैं और दूर इसलिए कि हम उनको पहचान नहीं पाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










