शादी रचाकर लौटे प्रेमी व प्रेमिका ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Published at :03 Feb 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
शादी रचाकर लौटे प्रेमी व प्रेमिका ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

दुमका कोर्ट : नगर थाना पुलिस के दबाब में शहर के टीन बाजार निवासी कुंदन साह ऊर्फ कुंदन कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में अपनी प्रेमिका रजनी कुमारी के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने भादवि की धारा 363, 366 ए, 34 के तहत कुंदन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : नगर थाना पुलिस के दबाब में शहर के टीन बाजार निवासी कुंदन साह ऊर्फ कुंदन कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में अपनी प्रेमिका रजनी कुमारी के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने भादवि की धारा 363, 366 ए, 34 के तहत कुंदन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं रजनी को उसके इच्छानुसार ससुराल भेज दिया गया. रजनी के पिता सोहन कुमार साह ने 27 जनवरी को नगर थाना में कुंदन साह एवं उसके दोस्त राहुल ऊर्फ छोटू, मोनू साह, सुखवेंदर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें आरोप लगाया गया था

कि साथियों के सहयोग से कुंदन साह नामक युवक ने शादी करने के लिए उसकी बेटी रजनी कुमारी को बहला फुसलाकर भगा ले गया. जानकारी के अनुसार लड़की रजनी ने न्यायालय में अपने को बालिग बताते हुए कहा कि कई वर्षों से वह कुंदन कुमार को जानती है और उससे प्रेम भी करती है. उसके पिता उसकी शादी दोगुने उम्र के लड़के के साथ कराना चाहते थे. मना करने पर मारपीट की थी, इसलिये वह घर से भागकर पटना के शिव मंदिर में 24 जनवरी को शादी कर ली. इसके बाद उसने न्यायालय से अपने ससुराल जाने की इच्छा जतायी और ससुराल चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola