स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

दुमका : एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर एएनएम के पिछले एक पखवारे से भी अधिक समय से हड़ताल में डटे रहने से सदर अस्पताल और प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा व्यवस्था पर बेहद बुरा असर तो पड़ा ही है, कुपोषण उपचार केंद्र भी इससे अछूता नहीं रहा है. कुपोषण उपचार […]
दुमका : एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर एएनएम के पिछले एक पखवारे से भी अधिक समय से हड़ताल में डटे रहने से सदर अस्पताल और प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा व्यवस्था पर बेहद बुरा असर तो पड़ा ही है, कुपोषण उपचार केंद्र भी इससे अछूता नहीं रहा है.
कुपोषण उपचार केंद्र के सभी बेड खाली पड़े हुए हैं. ऐसा नहीं है कि कुपोषित बच्चे इस केंद्र में नहीं आ रहे. बच्चे आ रहे हैं, लेकिन एएनएम की कमी के कारण अभी उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा. मामूली जांच कर आवश्यक परामर्श देकर उन्हें छोड़ देना स्थायी कर्मी की मजबूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










