मारपीट में एक व्यक्ति घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी के राजासिमरिया ठाढी के श्रीप्रसाद अरतिया ने गांव के हरिप्रसाद अरतिया, प्रेम अरतिया, झेरनी देवी एवं मंती देवी पर एकमत होकर घरेलू विवाद में डंडे से मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. घायल व्यक्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में कराया गया. तीन को बैडमिंटन, चार को क्रिकेट का ट्रायल […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी के राजासिमरिया ठाढी के श्रीप्रसाद अरतिया ने गांव के हरिप्रसाद अरतिया, प्रेम अरतिया, झेरनी देवी एवं मंती देवी पर एकमत होकर घरेलू विवाद में डंडे से मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. घायल व्यक्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में कराया गया.
तीन को बैडमिंटन, चार को क्रिकेट का ट्रायल
दुमका. सिदो कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय द्वारा अंतर विश्वविद्यालय चांसलर कप के लिए बैडमिंटन व क्रिकेट की टीम के लिए ट्रायल 3 एवं 4 फरवरी को होगा. खेल पदाधिकारी डॉ एसटी खान ने बताया कि 3 फरवरी को बैडमिंटन का ट्रायल व सेलेक्शन इंडोर स्टेडियम में तथा 4 फरवरी को क्रिकेट का ट्रायल जिला स्कूल के ए टीम ग्राउंड में होगा.
खो-खो अब 23 से 25 तक देवघर में : दुमका. सिदो कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय को अंतर विश्वविद्यालय चांसलर कप में खो-खो की मेजबानी का अवसर मिला है. खो-खो के खेल का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक आरडी बाजला कॉलेज एवं एएस कॉलेज देवघर में होगा. पूर्व में इसकी तिथि 9 से 11 फरवरी तय की गयी थी. कल हुई बैठक में यह तिथि परिवर्तित कर दी गयी. इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी विवि की टीमें भाग लेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










