राशन वितरण में बढ़ती अनियमितता पर जताया क्षोभ

दुमका : संताल परगना उत्थान मंच की बैठक न्यू बांधपाड़ा में हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में राशन डीलरों द्वारा बरती जा रही अनियमितता पर क्षोभ जताया गया. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 5 किलो अनाज की जगह अधिकांश जगहों पर 4 किलो अनाज दिये जाने के मामले में प्रशासन के उदासीन रवैये पर नाराजगी जतायी […]
दुमका : संताल परगना उत्थान मंच की बैठक न्यू बांधपाड़ा में हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में राशन डीलरों द्वारा बरती जा रही अनियमितता पर क्षोभ जताया गया. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 5 किलो अनाज की जगह अधिकांश जगहों पर 4 किलो अनाज दिये जाने के मामले में प्रशासन के उदासीन रवैये पर नाराजगी जतायी गयी. तय किया गया कि इस मामले में जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक का ध्यानाकृष्ट कराया जायेगा.
समस्या के निदान नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में प्रशांत कुमार, फारुख आलम, बिटिरूा मुरमू, शकुंतला देवी, मुन्नी हांसद2ा, पुष्पा सोरेन, मार्था हांसदा, मर्शिला हेंब्रम, हराधन मरांडी, ऐमीरोजलीन टुडू, मो इम्तियाज, गोपाल मंडल, सोहादीप मरांडभ्, कालीचरण, गोपाल मंडल, कलाम अंसारी, संगीता मरांडी, गुलेनूर बीबी आदि मौजूद थे.
बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए मंच की जिला संयोजक के रूप में मार्था हांसदा, सह संयोजक के रुप में सुस्मिता सोरेन, बिटिया मुरमू, शकुंतला दुबे को चुना गया. दुमका प्रखंड के लिए प्रियंका देवी को सह संयोजिका व काठीकुंड प्रखंड के लिए सुहागिनी मुमरू व एमीरोजलीन को संयोजिका-सह संयोजिका चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










