महादेव इन्कलेव के कर्मचारी पर मारपीट व रंगदारी का मामला दर्ज

Published at :31 Jan 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
महादेव इन्कलेव के कर्मचारी पर मारपीट व रंगदारी का मामला दर्ज

अमरपुर : थाना क्षेत्र के इंगलीश मोड़ व अमरपुर रोड पर स्थित यूको बैंक इंगलिश मोड़ शाखा के समीप महादेव इन्कलेव के कर्मियों द्वारा ट्रक को रोक कर रंगदारी व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. बांका के मजलिशपुर निवासी दिनेश प्रसाद यादव के पुत्र अविनाश कुमार ने इसे लेकर थाना में आवेदन दिया […]

विज्ञापन

अमरपुर : थाना क्षेत्र के इंगलीश मोड़ व अमरपुर रोड पर स्थित यूको बैंक इंगलिश मोड़ शाखा के समीप महादेव इन्कलेव के कर्मियों द्वारा ट्रक को रोक कर रंगदारी व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. बांका के मजलिशपुर निवासी दिनेश प्रसाद यादव के पुत्र अविनाश कुमार ने इसे लेकर थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि शुक्रवार रात मेरे ट्रक संख्या बीआर 51 बी 2673 से धर्मकांटा पर रोक कर बालू चलान की मांग की गयी. मेरे ड्राइवर निरंजन झा ने चलान दिखाया.

अमरपुर बस स्टैंड के आगे बढ़ा, तो इस कंपनी के कर्मचारी सुभाष सिंह, भवर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अशोक मंडल दो बेलोरो से मेरे ट्रक के पीछे आये. गाड़ी रोक कर मारपीट करने लगे. ड्राइवर घटना की जानकारी मुझे दी. जब हम घटना स्थल पर पहुंचे, तो सुभाष सिंह हथियार के बट से ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहा था. साथ ही सभी लोगों द्वारा पैसा भी लूटा जा रहा था.

इसके अलावा गाड़ी का एक्सल भी खोल रहे थे. इस मामले को लेकर अविनाश कुमार ने आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बांका, पुलिस उपाधीक्षक बांका, पुलिस निरीक्षक बांका को भी देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola