कराटे ग्रेडिंग कैंप में 30 में से 12 सफल

दुमका : बेल्ट प्रमोशन के लिए इंडोर स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय कराटे ग्रेडिंग कैम्प का समापन रविवार को हो गया. यह कैंप ड्रेगन मार्शल आर्टस एकादमी, काम्बेट सिस्टम ऑफ इंडिया तथा जिला कराटे संघ द्वारा आयोजित की गई थी. निरंजन लाल राम और सोनाधन हेंब्रम के नेतृत्व में आयोजित इस कैम्प में 30 छात्रों […]
दुमका : बेल्ट प्रमोशन के लिए इंडोर स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय कराटे ग्रेडिंग कैम्प का समापन रविवार को हो गया. यह कैंप ड्रेगन मार्शल आर्टस एकादमी, काम्बेट सिस्टम ऑफ इंडिया तथा जिला कराटे संघ द्वारा आयोजित की गई थी. निरंजन लाल राम और सोनाधन हेंब्रम के नेतृत्व में आयोजित इस कैम्प में 30 छात्रों ने हिस्सा लिया था, इसमें से 12 सफल रहे जिन्हें ह्वाइट से येलो बेल्ट में प्रमोट किया गया.
जिसमें अनमोल बास्की, मेसी मरांडी, अमित सोरेन, जोलेन मुरमतू, जॉन सोरेन, प्रेम प्रकाश टुडू, विश्वजीत टुडू, ऋतिक रौशन मुरमू, अभय कुमार, नौरेन मरांडी, मनोज हेंब्रम व मनजीत केवट शामिल हैं. सात दिनों के दौरान छात्रों ने सिर से टाइल्स तोड़ना, टाइल्स में तथा लंबी बीट में आग लगाकर उसे सिर से तोड़ने जैसे कई हैरतअंगज कारनामे किये. कैंप में मुख्य अतिथि विमिल भूषण गुहा (बाबू दा) और धर्मेंद्र सिंह बिट्ट उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










