महुआगढ़ी में मिला नक्सली साहित्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी आज कर सकते हैं खुलासा दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के महुआगढ़ी-जियादपानी इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ चलाये गये सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस बलों को नक्सली साहित्य मिलने की सूचना है. उम्मीद जतायी जा रही है कि एसपी विपुल शुक्ला रविवार को इस बाबत खुलासा कर सकते हैं. उल्लेखनीय है […]
विज्ञापन
एसपी आज कर सकते हैं खुलासा
दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के महुआगढ़ी-जियादपानी इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ चलाये गये सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस बलों को नक्सली साहित्य मिलने की सूचना है. उम्मीद जतायी जा रही है कि एसपी विपुल शुक्ला रविवार को इस बाबत खुलासा कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि माओवादियों द्वारा 11 जनवरी को गोपीकांदर प्रखंड के सहारो और बोड़ापहाड़ी के इलाके में पांच जेसीबी फूंक दिया गया था.
ये सभी जेसीबी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण के कार्य में उपयोग में लाये जा रहे थे. इस घटना के बाद लगातार इस क्षेत्र में एलआरपी की जा रही है. बता दें कि जिस जगह पर माओवादियो ने जेसीबी फूंका था, वह इलाका रामगढ़, काठीकुंड, गोपीकांदर और गोड्डा के सुंदरपहाड़ी से भी सटा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










