चार साल में कार्रवाई नहीं होने के मामले में माकपा का धरना 30 को

दुमका : दुमका जिले के बाबुपुर में इंडस्ट्रियल एरिया में अवस्थित मीलों से कचड़ा एवं प्रदूषित जल से पास के तालाब और आदिवासियों की सींचित भूमि पर पड़ रहे विपरीत असर के मामले में की गयी. शिकायत पर चार सालों में कार्रवाई न हो पाने के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी की दुमका जिला इकाई […]
दुमका : दुमका जिले के बाबुपुर में इंडस्ट्रियल एरिया में अवस्थित मीलों से कचड़ा एवं प्रदूषित जल से पास के तालाब और आदिवासियों की सींचित भूमि पर पड़ रहे विपरीत असर के मामले में की गयी. शिकायत पर चार सालों में कार्रवाई न हो पाने के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी की दुमका जिला इकाई ने 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर धरना कार्यक्रम का ऐलान किया है.
यह धरना कार्यक्रम उपायुक्त के समक्ष किया जायेगा. माकपा के जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने बताया कि मौजा हरिपुर में खाता संख्या 40, दाग नंबर 590 में 9 बीघा 18 घूर का तालाब पूर्णत: प्रदूषित हो चुका है. इसी मौजा के आदिवासी रैयतों की जमीन लगभग चालीस-पचास एकड़ प्रभावित हो गयी है. 2012 से ही सीआरपीसी की धारा 133 के तहत अनुमंडल कार्यालय में मामला चल रहा है, जबकि कई बार जांच हो चुकी है, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इतना ही नहीं कुछ मील मालिकों द्वारा नदी, नालों में रैयतों की जमीन पर लगातार राख फेके जा रहे हैं. इससे भी लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










