ट्रैक्टर मालिक व मजूदरों ने की नुक्कड़ सभा

Published at :10 Jan 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर मालिक व मजूदरों ने की नुक्कड़ सभा

दुमका : ट्रैक्टर मालिक मजदूर संघ ने शहर के शिव पहाड़ चौक में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की तथा जनता के बीच अपनी बातों को पहुंचाने का प्रयास किया. वक्ताओं ने बालूघाट में नियम-कानून को ताक में रखकर मनमाने ढंग से रायल्टी के नाम पर अधिक पैसे वसूलने तथा ढुलाई अपने स्तर से नहीं कराने […]

विज्ञापन

दुमका : ट्रैक्टर मालिक मजदूर संघ ने शहर के शिव पहाड़ चौक में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की तथा जनता के बीच अपनी बातों को पहुंचाने का प्रयास किया. वक्ताओं ने बालूघाट में नियम-कानून को ताक में रखकर मनमाने ढंग से रायल्टी के नाम पर अधिक पैसे वसूलने तथा ढुलाई अपने स्तर से नहीं कराने की शिकायतों को रखा. इस संबंध में संघ के सदस्यों ने जिला प्रशासन व खनन विभाग के उदासीन रवैये पर भी नाराजगी प्रकट की.

इन दोनों स्तर से किसी तरह की पहल नहीं होने पर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान करते हुए सड़क पर उतरने की घोषणा कर दी है. कल रविवार को पोखरा चौक में नुक्कड़ सभा की जायेगी, जबकि 11 जनवरी को उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जायेगा. शनिवार को नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता जिला सचिव संजय कुमार साह ने की. मौके पर जितन कुमार मंडल, बिंदु सिंह, राजकुमार मंडल, धनेश्वर साह, मो युसुफ, कामराज मुरमू, सुरेंद्र प्रसाद साह, निर्मल यादव, पवन कुमार झा, विजय सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola