हालत नाजुक, बोकारो रेफर

Updated:
विज्ञापन

दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट राजा बाजार में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर चल रही रंजिश में एक युवती के ऊपर केरोसीन तेल उड़ेलकर जिंदा जला देने का प्रयास किया गया. हादसे में युवती की हालत अत्यंत नाजुक बतायी जा रही है. उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर […]

विज्ञापन

दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट राजा बाजार में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर चल रही रंजिश में एक युवती के ऊपर केरोसीन तेल उड़ेलकर जिंदा जला देने का प्रयास किया गया. हादसे में युवती की हालत अत्यंत नाजुक बतायी जा रही है.

उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया है. उसे बचाने के क्रम में उसकी बहन भी गंभीर रुप से झुलस गयी है. उसका इलाज सदर अस्पताल दुमका में चल रहा है.

नोनीहाट राजा बाजार निवासी मो मिराज ने बताया कि दोपहर बाद दो बजे जब वह नमाज पढ़कर आया, तब उनका बड़ा भाई मो शरीफ साई, उसकी पत्नी हलीमन बीवी, बेटा राजू उर्फ मो शब्बीर व मो सोनू, बेटी छोटी खातून, तेहरा खातून एवं रानी खातून एक साथ आयें और पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर उनके (मो मिराज) के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे.

इस दौरान बचने के लिए मिराज व उनसे छोटा भाई असलम घर से निकलकर अपने परिवार के साथ भाग गये. उनकी बेटी तारा खातून व सलमा खातून दोनों घर पर ही रह गयीं. मिराज उनके बड़े भाई मो शरीफ व उनके बीवी-बच्चों ने उनकी बेटी तारा खातून के ऊपर केरोसीन तेल उड़ेल दी तथा माचिस से आग लगा दी. जिससे तारा खातून का पूरा शरीर झुलस गया. उसे बचाने के क्रम में उनकी बेटी सलमा खातून का हाथ भी बुरी तरह झुलस गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola