जेटेट सफल पारा शिक्षकों का अनशन व धरना कल

दुमका : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन में जिलाध्यक्ष मोहन कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 30 दिसंबर को रांची के दादा-दादी पार्क में हुई राजस्तरीय बैठक में लिये गये निर्णयों के बारे में पारा शिक्षकों को जानकारी दी गई. जिसमें दुमका से गये प्रतिनिधिमंडल ने बताया […]
दुमका : जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन में जिलाध्यक्ष मोहन कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 30 दिसंबर को रांची के दादा-दादी पार्क में हुई राजस्तरीय बैठक में लिये गये निर्णयों के बारे में पारा शिक्षकों को जानकारी दी गई. जिसमें दुमका से गये प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बैठक में 5 जनवरी से अनशन सह धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
जिसमें भाग लेने के लिए दुमका के पारा शिक्षक 4 जनवरी को रांची रवाना होंगे. मौके पर जयप्रकाश यादव, अशोक कुमार मंडल, धर्मेद्र राय, शहदेव मंडल, नारद मंडल, मनोज कुमार साह, दिलीप कुमार मिश्र, राजेंद्र नाथ मांझी, गुलाब राय, रामलखन यादव, कल्पना कुमारी, ज्योत्सना गुंई, मधुसूदन साहा, सुमन कुमारी, अजेंद्र सिंह, पंकज कुमार ठाकुर, पारसनाथ यादव, मधुमंगल नाग, सब्बीर अंसारी, अरूण कुमार यादव, दिनेश कुमार भंडारी, सलील कुमार दे, डाॅ घनश्याम प्रसाद यादव, ज्योति किस्कू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










