इसी माह सीएम करेंगे समाहरणालय के नये भवन का उदघाटन!

Published at :01 Jan 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
इसी माह सीएम करेंगे समाहरणालय के नये भवन का उदघाटन!

दुमका : उपराजधानी दुमका में 20.10 करोड़ रुपये की लागत से समाहरणालय भवन लगभग तैयार हो चुका है. जनवरी महीने के ही 25 तारीख को मुख्यमंत्री रघुवर दास इसका उदघाटन कर सकते हैं. इस समाहरणालय भवन को काॅरपोरेट कार्यालय के डिजाइन में तैयार किया गया है. दो साल में बनकर तैयार यह भवन दुमका शहरी […]

विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका में 20.10 करोड़ रुपये की लागत से समाहरणालय भवन लगभग तैयार हो चुका है. जनवरी महीने के ही 25 तारीख को मुख्यमंत्री रघुवर दास इसका उदघाटन कर सकते हैं. इस समाहरणालय भवन को काॅरपोरेट कार्यालय के डिजाइन में तैयार किया गया है. दो साल में बनकर तैयार यह भवन दुमका शहरी क्षेत्र में यह अब तक का सबसे वृहत सरकारी भवन है. जिले के अधिकांश कार्यालय इस संयुक्त भवन में कार्य करेंगे,

जिससे सरकारी कार्यो के निष्पादन में काफी सुविधा होगी. माना जा रहा है कि दुमका के समग्र विकास के लिए यह भवन मील का पत्थर साबित होगा. यह भवन कुल तीन खंडों में विभक्त है. ब्लॉक -ए सेंट्रल ब्लॉक के रुप में जाना जायेगा, जिसमें बेसमेंट के अतिरिक्त तीन फ्लोर का क्षेत्रफल 1516 वर्ग मीटर है. बेसमेंट को स्ट्रांग रूम के रुप में उपयोग में लाया जायेगा. डीसी कार्यालय के अतिरिक्त कोषागार, जिला भविष्य निधि, विडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, निर्वाचन, कल्याण विभाग व उत्पाद विभाग के कार्यालय इस हिस्से में होंगे.

ब्लॉक ‘बी’ भी तीन मंजिला होगा, जिसका क्षेत्रफल 1015 वर्गमीटर है. इसमें एसपी कार्यालय, रजिस्ट्री, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल व अंचल कार्यालय, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय होंगे. ब्लॉक ‘सी’ में अभियांत्रिकी व राष्ट्रीय बचत जैसे कार्यालय होंगे. इसमें डिस्पले गैलरी भी होगी. साथ ही दो बड़े हॉल होंगे, जो चुनाव या अन्यकार्यों के लिए होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola