जल गुणवत्ता व जलवायु परिवर्तन पर दी जानकारी

दुमका : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई दुमका द्वारा जल गुणवत्ता एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर एक परिचरचा का आयोजन किया गया. विषय विशेषज्ञ के तौर पर न्यूजीलैंड से आये हाइड्रोलोजिस्ट डॉ शैलेश कुमार सिंह ने इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा जल की गुणवत्ता में […]
दुमका : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई दुमका द्वारा जल गुणवत्ता एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर एक परिचरचा का आयोजन किया गया. विषय विशेषज्ञ के तौर पर न्यूजीलैंड से आये हाइड्रोलोजिस्ट डॉ शैलेश कुमार सिंह ने इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा जल की गुणवत्ता में लगातार आ रहे बदलाव और उसके कारणों की विवेचना की.
कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से क्षेत्रीय मुख्य अभियंता ई तनवीर अख्तर, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, कार्यपालक अभियंता मंगल पूर्ति एवं साधु शरण, सहायक अभियंता बासुकिनाथ अजय कुमार यादव, श्याम नंदन प्रसाद, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई के शशिभूषण प्रसाद, अभिषेक भारद्वाज, मुकेश कुमार झा, निर्मल कुमार दास, संवेदक अशोक कुमार राउत, मिंटी झा, शिल्पी कंस्ट्रक्शन के विमलेश कुमार सिंह, सूर्यकांत द्विवेदी तथा विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










