616 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jan 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : नया साल 2016 दुमका जिले के प्रारंभिक शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव का साल साबित होगा. गुरुवार को दुमका में नवचयनित 616 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. झारखंड बनने के बाद यह पहला अवसर था, जब इतनी बड़ी तादाद में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय […]
विज्ञापन
दुमका : नया साल 2016 दुमका जिले के प्रारंभिक शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव का साल साबित होगा. गुरुवार को दुमका में नवचयनित 616 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. झारखंड बनने के बाद यह पहला अवसर था, जब इतनी बड़ी तादाद में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है.
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में इन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को डीएसई मसुदी टुडू ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इनमें वर्ग 1 से 5 में 428 और वर्ग 6 से 8 में 188 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं. नव नियुक्त शिक्षकों को 16 जनवरी तक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में योगदान का निर्देश दिया गया है.
योगदान के पश्चात इन सभी को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भेजा जायेगा. प्रशिक्षण प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित होगा. प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें विद्यालयों में पदस्थापित किया जायेगा. प्रभात खबर से बातचीत में जिला शिक्षा अधीक्षक श्री टुडू ने कहा कि यह अच्छी बात है कि दुमका जिले में एक साथ इतने शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. श्री टुडू ने कहा कि इस नियुक्ति से जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी तथा एक अच्छा शैक्षणिक माहौल बनेगा,
जिससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी. वहीं श्री टुडू ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है. नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान जिले के दोनों शिक्षा उप निदेशकों, शिक्षक प्रतिनिधि श्याम किशोर सिंह गांधी, कार्यालय के प्रधान लिपिक कृष्णानंद प्रसाद, राजीव कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, विजय कुमार सहित विभाग के तमाम कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










