जश्न में डूबे दुमका व जामताड़ावासी, हर ओर बधाई की गूंज

Published at :01 Jan 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
जश्न में डूबे दुमका व जामताड़ावासी, हर ओर बधाई की गूंज

बासुकिनाथ : नये साल 2016 के स्वागत में बाबा फौजदारीनाथ का दरबार सज-धज कर तैयार है. पुराने साल की विदाई और नये साल के आगमन पर बाबा फौजदारी नाथ का गुरूवार को कोलकता के श्रद्धालुओं द्वारा भव्य श्रृंगार पूजा किया गया. सम्पूर्ण मंदिर परिसर का आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. प्रांगण स्थित सभी मंदिरों […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : नये साल 2016 के स्वागत में बाबा फौजदारीनाथ का दरबार सज-धज कर तैयार है. पुराने साल की विदाई और नये साल के आगमन पर बाबा फौजदारी नाथ का गुरूवार को कोलकता के श्रद्धालुओं द्वारा भव्य श्रृंगार पूजा किया गया. सम्पूर्ण मंदिर परिसर का आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. प्रांगण स्थित सभी मंदिरों को फूलों से सजाया गया है. नये साल के स्वागत के लिये कोलकता, भागलपुर, बांका व अन्य इलाकों के श्रद्धालुओं की यहां भीड़ लगी हुई है.

फूल-बेलपत्र, दुध, दही, घी, मधु, भांग, गंगा जल आदि से बाबा का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया. मंदिर के पंडों ने श्रद्धालुओं को षोड्शोपचार विधि से श्रृंगार-पूजा कराया. मंदिर प्रांगण में दूर -दराज से पंहुचे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है ताकि सुबह मंदिर का पट खुलते ही बाबा फौजदारीनाथ का दर्शन-पूजन करके नववर्ष की शुरुआत कर सके . मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola