आज से बंटेगा नवचयनित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र

दुमका : जिले में प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति को लेकर स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. जिसमें गुरुवार से नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू करने का निर्णय लिया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू ने बताया कि जिले में लगभग 600 शिक्षकों का चयन हुआ है. इन सभी […]
दुमका : जिले में प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति को लेकर स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. जिसमें गुरुवार से नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू करने का निर्णय लिया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू ने बताया कि जिले में लगभग 600 शिक्षकों का चयन हुआ है.
इन सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा. वर्ग 1 से 5 तक के लिए और वर्ग 6 से 8 तक के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये जायेंगे. नियुक्ति पत्र का वितरण परियोजना कार्यालय से होगा. इस स्थापना समिति की बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के अलावा उप विकास आयुक्त चित्तरंजन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकू, अवर निबंधक मनोज टुडू उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










