समस्याओं से कराया अवगत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम को लेकर जोहार परियोजना तहत राज्य स्तरीय जन सुनवाई की गयी. जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम राकेश आनंद ने की. कार्यक्रम में संप के चार जिलों से आयी ग्रामीण महिलाओं ने जननी सुरक्षा योजना के लाभ मिलने में हो रही कठिनाइयों से पदाधिकारियों को अवगत कराया. जिसमें […]
विज्ञापन
दुमका : जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम को लेकर जोहार परियोजना तहत राज्य स्तरीय जन सुनवाई की गयी. जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम राकेश आनंद ने की. कार्यक्रम में संप के चार जिलों से आयी ग्रामीण महिलाओं ने जननी सुरक्षा योजना के लाभ मिलने में हो रही कठिनाइयों से पदाधिकारियों को अवगत कराया.
जिसमें दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के सरोजनी मुमरू, जामताड़ा जिला के सुजीता हेम्ब्रम, पाकुड़ जिला के प्रखंड अमड़ापाड़ा की सुशीला मुमरू, गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के लक्ष्मी हांसदा ने ममता वाहन समय पर ना आने, बैंक में खाता खोलने में होने वाली समस्या, ममता वाहन के चालक के द्वारा लाभार्थी से पैसे की मांग करने और समय पर पैसे का भुगतान विभाग के द्वारा न किये जाने की शिकायतों को रखा. श्री आनंद ने कहा कि विभाग में कुछ कमियां है, जिसे दूर करने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल हो रही है.
कार्यक्रम में कृष्णदेव सिंह, जोहार परियोजना की निदेशिका सुवासिनी सोरेन, आयो आयदरी ट्रस्ट की सचिव मुन्नी हेम्ब्रम के अलावा आशा राठौर, परियोजना समन्यक मनोरंजन सिंह, जयप्रकाश शर्मा, कृष्ण, अमित, परामर्शदाता संजीव, विवेकानंद पांडेय, ऋतुराज मजूमदार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










