31 को सेवानिवृत होंगे प्रधान जिला जज व फैमिली जज

Published at :27 Dec 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
31 को सेवानिवृत होंगे प्रधान जिला जज व फैमिली जज

दुमका कोर्ट : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामधारी यादव व फैमली जज चंद्रेश कुमार 31 दिसंबर को सेवानिवृत होंगे. शनिवार को प्रधान जिला जज, फैमली जज व सीजेएम राधाकृष्ण शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन में आकर औपचारिक रूप से अधिवक्ताओं के साथ बैठकर अधिवक्ता संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. जिसमें प्रधान जिला […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामधारी यादव व फैमली जज चंद्रेश कुमार 31 दिसंबर को सेवानिवृत होंगे. शनिवार को प्रधान जिला जज, फैमली जज व सीजेएम राधाकृष्ण शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन में आकर औपचारिक रूप से अधिवक्ताओं के साथ बैठकर अधिवक्ता संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. जिसमें प्रधान जिला जज श्री यादव ने अपनी भावनाओं को प्रकट कर कहा कि बार एवं बैच एक सिक्के के दो पहलू हैं.

अपने पूरे कार्यकाल के दौरान दुमका का बार सबसे अच्छा लगा. फैमली जज चंद्रेश कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल में जूनियर और सीनियर अधिवक्ताओं के समान रूप से संबंध रखा. हमने जो भी सिखा बार के सदस्यों से ही सीखा. बार के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने प्रधान जिला जज व फैमली जज को बार में आकर अधिवक्ताओं से मिलने को लेकर धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि दोनों सेवानिवृत होने के बाद स्वस्थ व खुशहाल रहकर जीवन-यापन करते हुए समाज सेवा करने में अपना योगदान दे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola