शहर में घटेगा ट्रैफिक का बोझ

दुमका : उपराजधानी दुमका में रिंग रोड की परियोजना देर से ही सही अब पूरी होती दिख रही है. इस चिरलंबित परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है. 15.89 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े सात किलोमीटर की बनने वाली यह सड़क दुमका शहरी क्षेत्र में हैवी ट्रैफिक के दवाब को कम करने में अहम […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में रिंग रोड की परियोजना देर से ही सही अब पूरी होती दिख रही है. इस चिरलंबित परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है.
15.89 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े सात किलोमीटर की बनने वाली यह सड़क दुमका शहरी क्षेत्र में हैवी ट्रैफिक के दवाब को कम करने में अहम साबित होगी. दुमका-रामपुरहाट पर रामपुर के पास से यह रिंग रोड शुरू होगी, जो रानीडिंडा, आंदीपुर, कुरुवा, दिग्घी होते हुए दुमका-पाकुड़ मार्ग पर श्री अमड़ा में मिल जायेगी.
इससे सिउड़ी, सैंतिया, बर्धमान, रामपुरहाट, कोलकाता से आने वाले वाहन बिना शहर में प्रवेश किये ही श्रीअमड़ा तक पहुंचेगी, फिर एडीबी संपोषित गोबिंदपुर-साहिबगंज रोड से वाहन अपने गंतव्य की ओर निकल सकेंगे. इससे बाहर निकलने वाले वाहनों को शहर में नहीं घुसना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










