?????? ???? ?? ????? ??? ?????

मोबाइल चोरी कर भागता चोर धराया प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर के नया पाड़ा मोहल्ला निवासी शिवम चौधरी के घर से मोबाइल चोरी कर भागते हुए चोर पर घरवालों की नजर पड़ गयी. घरवालों ने उस चोर को दौड़ कर पकड़ लिया तथा मोबाइल भी बरामद कर लिया. पूछताछ करने पर उक्त चोर ने अपना नाम चंद्रशेखर […]
मोबाइल चोरी कर भागता चोर धराया प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर के नया पाड़ा मोहल्ला निवासी शिवम चौधरी के घर से मोबाइल चोरी कर भागते हुए चोर पर घरवालों की नजर पड़ गयी. घरवालों ने उस चोर को दौड़ कर पकड़ लिया तथा मोबाइल भी बरामद कर लिया. पूछताछ करने पर उक्त चोर ने अपना नाम चंद्रशेखर मंडल बताया है. उसने बताया कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरुवा गांव का रहने वाला है. मुहल्लेवासियों के सहयोग से शिवम चौधरी ने चंद्रशेखर मंडल को नगर थाना में पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में चंद्रशेखर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










