???? ??? ???? ?????????? ???? ??? ???? ??? ????

Published at :24 Dec 2015 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
???? ??? ???? ?????????? ???? ??? ???? ??? ????

बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बंद खदान में गिराट्रक के केबिन में खलासी के फंसे होने की आशंका, पुलिस रेसक्यू में जुटीप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ापश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में पिनरगड़िया गांव के पास बुधवार की देर रात बालू लदा एक एलपी ट्रक असंतुलित होकर बंद पत्थर खदान में जा गिरा. उक्त ट्रक में खलासी के फंसे होने […]

विज्ञापन

बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बंद खदान में गिराट्रक के केबिन में खलासी के फंसे होने की आशंका, पुलिस रेसक्यू में जुटीप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ापश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में पिनरगड़िया गांव के पास बुधवार की देर रात बालू लदा एक एलपी ट्रक असंतुलित होकर बंद पत्थर खदान में जा गिरा. उक्त ट्रक में खलासी के फंसे होने की सूचना है. जबकि ट्रक का चालक फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में ब्राह्मणी नदी से बालू लेकर आ रहा था. तभी रात्रि के 12 बजे के एक अन्य ट्रक को साइड देने क्रम में असंतुलित हो गया और बंद पड़े एक पत्थर खदान में जा गिरा. क्रम में चालक ने होशियारी दिखाते हुए ऐन वक्त पर ट्रक से छलांग लगा दी. मगर जब तक खलासी कुछ समझ पाता ट्रक खदान में जा गिरा. बड़ा क्रेन से निकाला जा सकेगा ट्रकदिन भर पुलिस ट्रक को बाहर निकालने में जुटी रही. इसके लिए क्रेन की व्यवस्था की गयी, मगर इस क्रेन से ट्रक को निकालने में सफलता नहीं मिल पायी. अत: अब पुलिस बड़े क्रेन के सहारे खदान में गिरे ट्रक को निकालने में जुट गयी है. हालांकि आसपास बड़ा क्रेन नहीं होने के कारण उसे बाहर से लाने की कवायद शुरू है. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी ने बताया कि छोटे क्रेन से ट्रक को निकालने में सफलता नहीं मिली है इसलिए इसके लिए बड़ा क्रेन लाया जा रहा है, जल्द ही उक्त खदान से ट्रक को निकाल लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola