अज्ञात बीमारी से दो की मौत
रानीश्वर : वृंदावनी पंचायत के भिटरा गांव में अज्ञात बीमारी से दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों का नाम सुनीलाल मुमरू व सनत मुमरू है. मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य ग्रामीणों के साथ बंगाल धान काटनी का काम करने गया था. वहां से बीमारी की हालत में अपना घर लौटा. शुक्रवार की […]
रानीश्वर : वृंदावनी पंचायत के भिटरा गांव में अज्ञात बीमारी से दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों का नाम सुनीलाल मुमरू व सनत मुमरू है. मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य ग्रामीणों के साथ बंगाल धान काटनी का काम करने गया था. वहां से बीमारी की हालत में अपना घर लौटा.
शुक्रवार की शाम नाक व मुंह से खून निकलने के बाद दोनों की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक और आदमी भी बीमार है. ग्रामीणों के अनुसार समय पर दोनों का इलाज होता, तो दोनों की जान बच सकती थी. यहां के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मी क्षेत्र में नहीं रहने से सरकारी स्तर से उन्हें दवा भी नहीं मिल पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










