वृंदावनी में अगलगी से एक घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर : वृंदावनी गांव में शुक्रवार की रात आगलगी से एक घर जलकर राख हो गया है. आगलगी की खबर मिलते ही दुमका से अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर अन्य घरों को जलने से बचा लिया. गांव के आनंद गोपाल दत्त के घर रात के करीब 1:00 बजे आग लगी थी. श्री दत्त ने बताया […]

विज्ञापन

रानीश्वर : वृंदावनी गांव में शुक्रवार की रात आगलगी से एक घर जलकर राख हो गया है. आगलगी की खबर मिलते ही दुमका से अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर अन्य घरों को जलने से बचा लिया. गांव के आनंद गोपाल दत्त के घर रात के करीब 1:00 बजे आग लगी थी.

श्री दत्त ने बताया कि आगलगी से नगद तीस हजार रुपये, धान, कीमती लकड़ी तथा अन्य सामान जल गया है. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है. श्री दत्त ने बताया कि रात के अंधेरे में किसी ने आग लगा दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद झामुमो के प्रखंड सचिव मो नौशाद शेख वृंदावनी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola