झारखंड बंद रहा असरदार

Updated:
विज्ञापन

चक्का जाम, विश्वविद्यालय व कॉलेज भी करा दिया बंद दुमका : आदिवासी मूलवासी संगठनों के आह्वान पर दुमका में स्थानीयता बचाव समिति, मुखिया संघ एवं ग्राम प्रधान मांझी संगठन से जुड़े लोगों ने जगह-जगह चक्का जाम कर झारखंड बंद के आंदोलन को सफल बनाया. जाम की वजह से शाम चार बजे तक किसी भी मार्ग […]

विज्ञापन

चक्का जाम, विश्वविद्यालय व कॉलेज भी करा दिया बंद

दुमका : आदिवासी मूलवासी संगठनों के आह्वान पर दुमका में स्थानीयता बचाव समिति, मुखिया संघ एवं ग्राम प्रधान मांझी संगठन से जुड़े लोगों ने जगह-जगह चक्का जाम कर झारखंड बंद के आंदोलन को सफल बनाया. जाम की वजह से शाम चार बजे तक किसी भी मार्ग में वाहन नहीं चली.

बंद समर्थक छात्रों ने विश्वविद्यालय एवं कॉलेज को बंद करा दिया था. जिस कारण सभी दूर-दराज से आये छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. बस स्कूलों तक नहीं पहुंची, लिहाजा छोटे-छोटे बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचने के लिए पैदल ही जाना पड़ा.

दुधानी चौक में सूरजकांत मंडल, भीम प्रसाद मंडल, नवल किशोर सिंह, मधुर कुमार सिंह, रमेश टुडू, नोवेल हांसदा, अभय आर्य हांसदा, तोबियस मुमरू महेश कुमार गोराई, नेपाल राउत, नसिमुद्दीन अंसारी, पंकज हेंब्रम, मिस्त्री मरांडी, कार्तिक सोरेन, स्टेफन टुडू, नरेश मुमरू, जितेंद्र मरांडी, बसाई हेंब्रम, संतोष कु मार गोस्वामी, दयाल पाल एवं मुन्ना क्लेमेंट टुडू ने चक्का जाम को सफल बनाया.

वहीं डीसी चौक में श्यामदेव हेंब्रम, सागेन मुमरू, सुनील कुमार हेंब्रम, डॉ श्रीलाल किस्कु, चंचल कुमार सिंह, पंचानंद बैध, आलेस हांसदा, महेंद्र मंडल, बाबुधन हेंब्रम, सिद्दोर हांसदा, चिंरजन मुमरू, अभिषेक कुमार ने तथा एसपी कॉलेज चौक में सुनील मुमरू, विश्वजीत बास्की, प्रकाश मरांडी, सुभाष हेंब्रम, श्रीधन हेंब्रम, राजीव बास्की, राजेंद्र मुमरू एवं सूरजकांत मंडल आदि ने चक्का जाम कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola