?????. ?????? ???? ?? ???? ??? ??? ???? ?? ???, ???? ???

हादसा. अज्ञात डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क जाम प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर कालीपाथर गांव के पास मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक डंपर की चपेट आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह कालीपाथर गांव के जोसेफ हेम्ब्रम सड़क पर करने के क्रम मे […]
हादसा. अज्ञात डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क जाम प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर कालीपाथर गांव के पास मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक डंपर की चपेट आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह कालीपाथर गांव के जोसेफ हेम्ब्रम सड़क पर करने के क्रम मे एक तेज गति वाले डंपर की चपेट में आ गया. जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. इस जाम से करीब 4 घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे. घटना और सड़क जाम की खबर पाकर थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद थाना प्रभारी ने काफी मशक्कत कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया. मौके पर सीओ के प्रतिनिधि द्वारा मृतक के परिजनों को 10 हजार का चेक दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










