???? ?????? ????? ?? ??? ????????????

सिदो कान्हू स्कूल का मना वार्षिकोत्सवस्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं ने प्रदर्शित की आॅपरेशन रेड फ्लावर फिल्म नगर प्रतिनिधि, दुमकाशहर के सिदो कान्हू विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय के प्रो वीसी सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद की नवनिर्वाचित सदस्या चिंता देवी,स्कूल की […]
सिदो कान्हू स्कूल का मना वार्षिकोत्सवस्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं ने प्रदर्शित की आॅपरेशन रेड फ्लावर फिल्म नगर प्रतिनिधि, दुमकाशहर के सिदो कान्हू विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय के प्रो वीसी सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद की नवनिर्वाचित सदस्या चिंता देवी,स्कूल की निदेर्शिका सुनीता मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने संताली गीत से किया. साथ ही इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. जिसमें नवीं कक्षा की छात्रों ने देशभक्ति गीत पर कई आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मन मोह लिया. इस अवसर पर छात्रों द्वारा मृत्युंजय कुमार द्वारा निर्देशित असहिष्णुता पर भी एक नाटक का मंचन किया गया. जिसमें शाकिब खान व मुस्कान ने अपने अभिनय से समाज को बांटने वाले असमाजिक तत्वों को बहिष्कार करने तथा समाज में आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया. छात्रों द्वारा पहली बार बनायी गयी फिल्म आपरेशन रेड फ्लावर को पर्दे पर दिखाया गया. यह फिल्म देवप्रिय मुखर्जी द्वारा बनाया गया है. स्कूली बच्चों ने अपने अभिनय एवं कला के जरिये अतिथियों को प्रभावित भी किया. मुख्य अतिथि सत्यनारायण मुंडा ने कहा शिक्षा से ही समाज एवं देश को बदला जा सकता है. शिक्षक अपने परिश्रम से बच्चों को सही शिक्षा एवं सही मार्ग पर लाते है और यही बच्चे आगे चलकर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते है. इसलिए शिक्षको की भूमिका समाज में काफी अहम होती है. स्कूल के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने बच्चों को जीवन में संघर्ष कर अपने लक्ष्य को पाने तथा विपरीत परिस्थितियों से कभी नहीं घबराने की सलाह दी और कहा कि उसे एक चुनौती के रूप में लेना चाहिए. समारोह को सफल बनाने में स्कूल की निदेर्शिका सुनीता मुखर्जी,शिक्षक उत्तम गुप्ता, इन्द्रजीत भगत, अभय मानव, राजेश राम, दिनीपत बास्की आदि सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा……………………………………..फोटो22 दुमका 36 व 3736. दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि 37. कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं………………………………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










