????????? ????? ??? ??????? ?? ????? ??? ???????????? ?? ???? ????

Published at :19 Dec 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ????? ??? ??????? ?? ????? ??? ???????????? ?? ???? ????

राशनकार्ड वितरण में गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरनाराज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा आठ सूत्री ज्ञापन प्रतिनिधि, दुमका कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. जिसका संचालन महासचिव महेंशराम चंद्रवंशी ने किया. धरना के माध्यम से कांग्रेसियों ने राज्यपाल […]

विज्ञापन

राशनकार्ड वितरण में गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरनाराज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा आठ सूत्री ज्ञापन प्रतिनिधि, दुमका कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. जिसका संचालन महासचिव महेंशराम चंद्रवंशी ने किया. धरना के माध्यम से कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम डीसी को आठ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा. धरना का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा अगर केंद्र सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेतृृत्व को छेड़ने का प्रयास करती है, तो देश के जेल में जगह कम पड़ जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के मुखिया को देश के विकास की चिंता नहीं है और वे केवल बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं. उन्होंने आये दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं योजनाओं की घोषणा कर रहे जो कांग्रेस द्वारा निर्धारित की गई है, बस अब उन योजनाओं का नामकरण किया जा रहा है. धरना को प्रो मनोज अंबष्ठ, राजा मरांडी, प्रेम कुमार साह, राजीव जायसवाल, सागेन मुर्मू, सीताराम मंडल, कृष्णानंद झा, हबील मुरमू, बारिश मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर भगवान प्रसाद साह, संजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार झा, प्रभात जायसवाल, अरविंद कुमार, फारूख अंसारी, मंजीद अंसारी, नागमणि गुप्ता, मो मजहर हुसैन, शमशाद अंसारी, स्टीफन मरांडी, होपना किस्कू, संतोष मुरमू, जय प्रकाश शर्मा, संतोष सिंह, असीम मंडल, प्रदीप मंडल, मीनिस्टर कुंवर, शहरोज शेख, धनीराम किस्कू, सुरेंद्र किस्कू, प्रीतम मंडल, पुष्पा हिम्मजसिंहका, छवि दास, छवि बागची, नरेश तुरी, इब्राहिम अंसारी, अनिल किस्कू,, विजय मरांडी, मो जमाल अंसारी आदि मौजूद थे. ये हैं मांगें * कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बदनाम करने की साजिश की नीति पर रोक लगायी जाय* घोटाले में फंसे राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के सीएम पर हो कार्रवाई* लोकसभा चुनाव में पीएम द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार, कालाधन व विकास के मुद्दे पर की गई घोषणाओं को अमली जामा पहनाई जाय* दुमका जिले में सभी विभागों के चिकत्सकों का हो पदस्थापन * जिले में चल रहे राशनकार्ड वितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाय* सिंचाई सुविधा बहाल करने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा जाय* अविलंब किया जाय जिले में मेडिकल कॉलेज और हाईकोर्ट बैंच की स्थापना ……………………………………………..फोटो 19 दुमका 20 अपनी मांगों को लेकर धरना देते कांग्रेसी……………………………………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola