कड़ी सुरक्षा में आये दो नक्सली
पांच लाख का इनामी माओवादी था रामलाल राय दुमका : हार्डकोर नक्सली और पांच लाख का इनामी रहा एरिया कमांडर रामलाल राय को रामगढ़ थाना क्षेत्र के सांपडहर हटिया के पास 27 फरवरी 2011 को हुई श्रीकांत किस्कू की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय आशुतोष दूबे के की अदालत में पेश […]
पांच लाख का इनामी माओवादी था रामलाल राय
दुमका : हार्डकोर नक्सली और पांच लाख का इनामी रहा एरिया कमांडर रामलाल राय को रामगढ़ थाना क्षेत्र के सांपडहर हटिया के पास 27 फरवरी 2011 को हुई श्रीकांत किस्कू की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय आशुतोष दूबे के की अदालत में पेश किया गया.
रामलाल राय के साथ नक्सली गोबर्धन राय की भी इस मामले में पेशी हुई. केंद्रीय कारा से लगभग बारह बजे दोनों माओवादियों को भारी सुरक्षा के बीच व्यवहार न्यायालय परिसर लाया गया. नगर थाना प्रभारी डॉ अजय कुमार एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह के साथ-साथ दो दर्जन पुलिस जवानों को इन दोनों नक्सलियों को सुरक्षित अदालत तक लाने और फिर पेशी के बाद अदालत से केंद्रीय कारा तक पहुंचाने के लिए लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










