टैंकर पलटा, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कुसुमघाटा गांव की सीमा पर पुल के नजदीक एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक के नियंत्रण खो देने से डीजल लदी एक टैंकर पल्ट गया. हादसे में चालक दिलीप रूज एवं सह चालक सुजीत मोदी गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रानीश्वर […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कुसुमघाटा गांव की सीमा पर पुल के नजदीक एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक के नियंत्रण खो देने से डीजल लदी एक टैंकर पल्ट गया.

हादसे में चालक दिलीप रूज एवं सह चालक सुजीत मोदी गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रानीश्वर के चालक दिलीप रूज डीजल टैंकर (नंबर जेएच 04 एफ/6023) लेकर धनबाद से रानीश्वर जा रहा था. इसी दौरान कुसुमघाटा गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर के पलटते ही आसपास के लोग टैंकर से गिर रहे डीजल को लेने के लिए बड़े-बड़े डब्बे-गैलन लेकर पहुंचने लगे.

मौके पर मसलिया थाना पुलिस पहुंचकर चालक दिलीप रूज को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया में भरती कराया. पुलिस टैंकर को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola