????? ??????-2// ??????????? ??? ?????? ?? 22 ??? ?? 13 ???? ?? ??????? ?? ?????? ????

चुनाव परिणाम-2// शिकारीपाड़ा में मुखिया के 22 में से 13 पदों पर महिलाओं ने लहराया परचम प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शिकारीपाड़ा प्रखंड के 22 मुखिया के पदों में 13 पदों पर महिलाओं ने परचम लहराया है. जबकि 22 पंचायतों में 8 मुखिया व उनके रिश्तेदारों ने चुनाव में जीत दर्ज की है. शिकारीपाड़ा पंचायत […]
चुनाव परिणाम-2// शिकारीपाड़ा में मुखिया के 22 में से 13 पदों पर महिलाओं ने लहराया परचम प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शिकारीपाड़ा प्रखंड के 22 मुखिया के पदों में 13 पदों पर महिलाओं ने परचम लहराया है. जबकि 22 पंचायतों में 8 मुखिया व उनके रिश्तेदारों ने चुनाव में जीत दर्ज की है. शिकारीपाड़ा पंचायत की निमता बास्की, पलासी की सुनीता हेम्ब्रम, ढाका के उषा किरण मुर्मू ने दोबारा चुनाव जीता है. वहीं जामुगुड़िया, बाकीजोर, चित्तरागड़िया, बांसपहाड़ी व झुनकी पंचायत में मुखिया के रिश्तेदारों ने जीत का परचम लहराया है. 14 पंचायतों में नये मुखिया चुने गए. गंध्रकपुर पंचायत से सुकुमार सिंह, मुड़ायाम से निर्मला मुर्मू , मोहुलपहाड़ी से विमल हांसदा, कुशपहाड़ी से नावेद हेंब्रम, बरिमसया से पुतुल मुर्मू, हीरापुर में रुपाय मरांडी, शहरपुर से भौंडा मरांडी, पिनरिगड़िया से जोसेफ हेम्ब्रम, शिवतल्ला से राजेश मरांडी, सरसडंगाल से हुदू मरांडी, खाडुकदमा से मीनू मरांडी, सिमानीजोर से अनिल सोरेन, सोनाढाब से मानकों मुर्मू व मलुटी से मुंगीला टुडू ने जीत दर्ज की है. पंचायत समिति सदस्य में एक मात्र ढाका पंचायत के नईमा बीबी ने दोबारा जीत हासिल की है, और शेष सभी में नये सदस्य चुने गए हैं. …………………………पंसस को मिला जीत का प्रमाण पत्रशिकारीपाड़ा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले पंचायत समिति सदस्यों को बीडीओ अमित बेसरा ने गुरुवार को जीत का प्रमाण पत्र दिया. बीपीओ श्री बेसरा ने बताया कि प्रखंड के 26 पंसस पदों में सरसडंगाल व पिनरगड़िया पंचायत के एक-एक पद पर निर्विरोध रहने के कारण 24 पदों पर ही चुनाव हुआ था. जीत हासिल करने वाले सभी पंचायत समिति सदस्यों को गुरुवार को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर खाडुकदमा पंचायत के नवनिर्वाचित पंसस साइमन सोरेन, मोहुलपहाड़ी के पानो टुडू व ढाका के नईमा बीबी आदि उपस्थित थे. इधर गोपीकांदर में भी कुल 45 विजयी वार्ड सदस्यों में से 22 प्रत्याशियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र दिया गया. शेष बचे प्रत्याशी अपना प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय से अविलंब प्राप्त करने की भी बात कही गई है. इस अाशय की जानकारी बीडीओ प्रवीण केरकेट्टा ने दी………………………फोटो17- शिकारीपाडा 2प्रमाण प्रत्र देते बीडीओ……………………….जिप सदस्य के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूसशिकारीपाड़ा. प्रखंड के जिला परिषद सदस्य पश्चिमी भाग के विजय प्रत्याशी पुष्पा मरांडी के समर्थकों ने गुरुवार को विजय जुलूस निकाला. समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की नारेबाजी की और बधाई दी. नवनर्वाचित जिप सदस्या पुष्पा मरांडी ने बताया कि जनता की सेवा के लिए वह हर संभव मदद करेगी. उन्होंने बताया कि यह मेरी प्राथमिकता होगी कि पंचायत में पेयजल शीघ्र उपलब्ध हो और शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार हो. मौके पर राजेश मुर्मू ,माइकेल मुर्मू, मनोज सोरेन, मधुसुदन मिर्धा, लुखीराम टुडू, होपना मुर्मू, नीबूलाल सोरेन आदि मौजूद थे. दलाही प्रतिनिधि के अनुसार मसलिया के सांपचला एवं सुग्गापहाड़ी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. इस दौरान अपने पंचायत क्षेत्र के गांव में समर्थको के साथ गुलाल लगाकर आतिशबाजी की. सांपचला पंचायत के मुखिया प्रदीप मुर्मू एवं सुग्गापहाड़ी के मुखिया मंजु हांसदा ने घर घर पहुंचकर समर्थकों का आशीर्वाद भी लिया. वहीं मसलिया के जिला परिषद सदस्य दिलीप हेंब्रम ने भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में आतिशबाजी की और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी. ……………………………..फोटो17 – शिकारीपाड़ा 3जुलूस निकालते समर्थक .17 दलाही 1जीत का जश्न मनाते समर्थक………………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










