???... ?????? ????? ????? ???? ???? ???????

आके… असैनिक कार्य पूर्ण करना आपका दायित्व-प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक में कनीय अभियंता ने कहाफोटो: 17 जाम 23 निर्देश देते एईप्रतिनिधि नारायणपुर : असैनिक कार्य हेतु सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक प्रखंड संकुल साधन केंद्र नारायणपुर में गुरुवार को आयोजित हुई. बैठक में विभाग के कनीय अभियंता उमेश प्रसाद सिन्हा द्वारा प्रखंड के […]
आके… असैनिक कार्य पूर्ण करना आपका दायित्व-प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक में कनीय अभियंता ने कहाफोटो: 17 जाम 23 निर्देश देते एईप्रतिनिधि नारायणपुर : असैनिक कार्य हेतु सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक प्रखंड संकुल साधन केंद्र नारायणपुर में गुरुवार को आयोजित हुई. बैठक में विभाग के कनीय अभियंता उमेश प्रसाद सिन्हा द्वारा प्रखंड के सभी विद्यालयों के भवन, शौचालय, किचन शेड आदि की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी. उन्होंने सभी विद्यालय प्रधान को स्पष्ट निर्देश देते कहा कि किसी भी सूरत में असैनिक कार्य को पूर्ण करना आपका दायित्व है. अगर इसमें काम नहीं होगा तो विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा जायेगा. साथ आप सबों के वेतन को बंद करने की अनुशंसा की जायेगी. शिक्षकों के समय पर बैठक में नहीं आने के कारण उन्होंने कहा कि आगामी जनवरी महीने में होने वाले बैठक में जो प्रधानाध्यापक भाग नहीं लेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. इस बैठक के दौरान कई प्रधानाध्यापकों द्वारा असैनिक कार्य हेतु अभिलेखों को प्रस्तुत किया. बताया कि विद्यालय में शौचालय, रैम्प एवं भवन की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण विभाग का दबाव बना हुआ है और हर महीने बैठक कर कार्य की समीक्षा की जाती है. इस अवसर पर बीपीओ अनामिका हांसदा, जेई उत्तम कुमार मंडल, बीआरपी नसीतुर रब, सीआरपी राघवेन्द्र नारायण सिंह एवं शिक्षक हरि पोद्दार, गौरी कुमारी, नंदलाल सोरेन, पंकज दास, संजीव कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










